रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन है. आज गैर सरकारी संकल्प के साथ सरकार सदन में अपना वक्तव्य देगी.



सदन में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के जवाब पर विधानसभा सदस्यों की नजर रहेगी. आज अंतिम दिन भी सदन में हंगामे के आसार हैं. विगत दिनों भाजपा ने सदन के अंदर और बाहर सरकार को घेरने का प्रयास किया. इससे पहले शीतकालीन सत्र के चौथे दिन 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति विधेयक को सदन में पारित कराया गया. सीएम हेमन्त सोरेन ने बिना संशोधन के बिल पारित करने का प्रस्ताव रखा. इसके बाद 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति बिना संशोधन के सदन से पारित कराया गया.