पलामू: भाजपा प्रत्याशी कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने सोमवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पांकी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी के रुप में नामांकन करने पहुंचे थे.
कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने पार्टी के शीर्ष नेताओं और समर्थकों की उपस्थिति में अपना पर्चा भरा. इससे क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई. नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद शशि भूषण मेहता ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं का आभार है, जिन्होंने दूसरी बार पांकी विधानसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में मुझे चुना है. नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि पलामू के पांचों विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत होगी.
भाजपा उम्मीदवार कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि पलामू की पांचों विधानसभा सीट पर कमल खिलेगा. झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायेगी. उन्होंने कहा कि सिर्फ पांकी ही नहीं बल्कि पलामू के सभी सीट पर भाजपा की जीत होगी.
पलामूसे नितेश तिवारी की रिपोर्ट--
