रांची : आगामी चुनाव को लेकर रांची लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की कांग्रेसी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सोमवार को रांची सिविल कोर्ट परिसर पहुंची और वहां उपस्थित अधिवक्ताओं से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा. इस मौके पर यशस्विनी सहाय के साथ उनके पिता और रांची लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

कांग्रेसी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं से जीत के लिए मांगा आशीर्वाद

रांची सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ता संजय विद्रोही ने घूम-घूम कर यशस्विनी सहाय का परिचय कोर्ट के अधिवक्ताओं से कराया. अधिवक्ताओं ने यशस्विनी का अभिनंदन करते हुए इन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया. इस मौके पर कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सिंह और विनय सिन्हा दीपू भी उपस्थित थे.