निरसा में मैथन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोवंश लदे एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में क्रूर तरीके से 36 गोवंश लदे हुए पाए गए। पुलिस की कार्रवाई के बाद सभी गोवंशों को सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, गोवंश लदा ट्रक निरसा की ओर से बंगाल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मैथन पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक, सहचालक समेत ट्रक में सवार अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे।मैथन थाना प्रभारी अभिनव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गोवंशों को ले जाने के उद्देश्य तथा इस मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
मैथन पुलिस की इस कार्रवाई को गोवंश तस्करी के खिलाफ लगातार जारी अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।
