Hindi News / महाकुंभ में जाने हेतु चाईबासा स्टेशन पर ट्रेन का होगा ठहराव, बड़कुंवर गागराई...

JHARKHAND NEWS : महाकुंभ में जाने हेतु चाईबासा स्टेशन पर ट्रेन का होगा ठहराव, बड़कुंवर गागराई की मांग पर रेलमंत्री ने दी स्वीकृति

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

चाईबासा : पूरे विश्व में महाकुंभ 2025 की धूम है. सभी श्रद्धालु प्रयाग में हो रहे महाकुंभ में जाने को उत्सुक हैं. केंद्र सरकार ने भी देश भर में महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया लेकिन विगत दिनों झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को कई कठिनाइयों का सामना कर महाकुम्भ में जाना पड़ता था.

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व खाद्य मंत्री बड़कुंवर गागराई ने रेलवे डीआरएम एवं रेल मंत्रालय के समक्ष महाकुम्भ स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग रखी और केंद्रीय रेलमंत्री ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए महाकुम्भ स्पेशल ट्रेन का परिचालन चाईबासा से शुरू करने की धोषणा कर दी है.

पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने रेल मंत्री व सीकेपी डीआरएम का आभार जताया. उन्होंने कहा कि अब पश्चिमी सिंहभूम के भी श्रद्धालु महाकुंभ में जा सकेंगे. महाकुंभ अब 144 वर्षों के बाद ही आएगा. पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने11जनवरी को सोशल मीडिया केXप्लेटफॉर्म पर ट्रेन ठहराव के लिए अपील किया था.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट---