रांची : झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन आज शाम 5 बजे विधानसभा की सदस्यता लेंगी. विधानसभा स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो उन्हें शपथ दिलायेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड सरकार के मंत्री समेत इंडिया गठबंधन के तमाम नेता शामिल होंगे.
बता दें कि कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव में भारी मतों से भाजपा के दिलीप वर्मा को हरा कर जीत दर्ज की है. कल्पना सोरेन झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी हैं. गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2023 गांडेय विधानसभा सीट से तत्कालीन विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया था. हेमंत सोरेन की गिरफ्तार के बाद कल्पना सोरेन को गांडेय विधानसभा सीट से बतौर झामुमो प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा गया. कल्पना ने गांडेय उपचुनाव में 27 हजार से अधिक मतों से विजयी हुई हैं.
