बेड़ो क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुघर्टना पर नियंत्रण व सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत बेड़ो थाना क्षेत्र के केशा मोड़ के समीप डीएसपी दिपक कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी मो कफिल अहमद पुलिस बल के साथ दो पहिये वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान20दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट, ड्राईविंग लाईसेंस, रजिस्ट्रेशन समेत अन्य कागजातों की जांच करते हुए ऑन लाईन फाईन काटी गई.

मौके पर डीएसपी ने वाहन चालको को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों ने वाहन चलिको को हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने की सलाह दी.डीएसपी दिपक कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर क्षेत्र में पुलिस लगातार वाहन जांच अभियान चलायी जा रही है. सुरक्षा व अपराध को लेकर पुलिस का अभियान चलता रहेगा.