हजारीबाग टोल प्लाजा के पास हाईवे किनारे खड़े भारी वाहनों के खिलाफ आज बड़ा अभियान चलाया गया। गलत तरीके से खड़े वाहनों से हादसे का खतरा बना रहता है, इसी को लेकर पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की 50 हजार का बड़े वाहनों से फाइन काटा गयादरअसल टोल प्लाजा के आसपास ट्रक और अन्य भारी वाहन चालक अपनी गाड़ियां सड़क पर ही कहीं भी खड़ी कर देते हैं।

इसी को देखते हुए आज हजारीबाग पुलिस, MVI और रोड सेफ्टी मैनेजर की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान खड़े सभी वाहनों का चालान किया गया और उन्हें वहां से हटवाया गया।पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे पर अपनी गाड़ी निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ी करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।