Hindi News / देवघर में SBI कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

JHARKHAND NEWS : देवघर में SBI कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

देवघर : ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आह्वान पर देवघर स्थित प्रशासनिक कार्यालय के समक्ष SBI कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया. धरना कार्यक्रम का नेतृत्व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कर्मचारी संघ, पटना मंडल के अध्यक्ष मुन्ना कुमार झा ने किया. इस दौरान आसपास की शाखाओं से 100 से अधिक बैंक कर्मचारी शामिल हुए और एकजुटता का प्रदर्शन किया.

धरना को संबोधित करते हुए मुन्ना कुमार झा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह जायज़ हैं और लंबे समय से लंबित हैं, जिन्हें अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने प्रबंधन से जल्द समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में मैसेंजर एवं आर्म्ड गार्ड की भर्ती, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, पेंशन से जुड़े प्रावधानों में सुधार, इंटर सर्किल ट्रांसफर की सुविधा, आउटसोर्सिंग एवं मिस-सेलिंग पर रोक, HRMS समस्याओं का समाधान, करियर प्रोग्रेशन स्कीम की समीक्षा, बेहतर मेडिकल रीइम्बर्समेंट तथा वर्कमेन एम्प्लॉयी डायरेक्टर एवं PF ट्रस्टी नॉमिनी की नियुक्ति शामिल हैं. धरना के दौरान कर्मचारियों ने पूरी अनुशासन और गरिमा के साथ अपने अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की. साथ ही आगामी 25 और 26 मई को प्रस्तावित अखिल भारतीय बैंक हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान भी किया गया.

देवघर से अमर पाठक की रिपोर्ट--