राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच आज स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी सहयोग एवं फील्ड इंप्लीमेंटेशन को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय गैर-वित्तीय (Non-Financial) समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए.NHM, झारखंड की ओर से स्वास्थ्य निदेशक डॉ. प्रभात कुमार तथा पिरामल फाउंडेशन की ओर से CXO श्री अक्षत शुक्ला ने MOU पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौते के तहत पिरामल फाउंडेशन NHM को मातृ स्वास्थ्य एवं मातृत्व सुरक्षा, बाल स्वास्थ्य, प्रोक्योरमेंट, वित्त, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, मानव संसाधन एवं कम्युनिकेबल डिजीजेज जैसे प्रमुख क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। कम्युनिकेबल डिजीज के अंतर्गत ट्यूबरकुलोसिस (TB), कालाजार, फाइलेरिया और मलेरिया जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
इसके साथ ही, राज्य के लक्षित 11 जिलों में फील्ड इंप्लीमेंटेशन को मजबूत करने तथा विभिन्न आउटरीच गतिविधियों—जैसे स्वास्थ्य केंद्रों, ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (VHND) और सहिया दीदी के माध्यम से संचालित कार्यक्रमों—में भी पिरामल फाउंडेशन सहयोग करेगा।यह समझौता तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा, जिसे आपसी सहमति के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।MOU हस्ताक्षर एवं आदान-प्रदान कार्यक्रम में NHM के मिशन निदेशक शशि प्रकाश झा, प्रशासनिक अधिकारी कृष्णा अग्रवाल वित्त निदेशक श्री Gufran Ahmad उपस्थित रहे।पिरामल फाउंडेशन की ओर से झारखंड राज्य के राज्य प्रतिनिधि एवं टीम लीड नीरज कुमार के साथ-साथ प्रोग्राम डायरेक्टर्स और सीनियर प्रोग्राम मैनेजर्स भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
यह साझेदारी झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और प्रभावशीलता को और मजबूत करने तथा राज्य के स्वास्थ्य तंत्र को तकनीकी एवं फील्ड स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
