बोकारो : झारखंड के मंत्री बेबी देवी ने बोकारो जिले के 156 सफल अभ्यर्थियों को चौकीदार के लिए नियुक्ति पत्र दिया. जिले के डीसी ऑफिस सभागार में राज्य की मंत्री बेबी देवी ने सभी सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान सभी अभ्यर्थी मौजूद रहे.

बोकारो में मंत्री बेबी देवी ने चौकीदार पद हेतु 156 सफल अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र

इस मौके पर डीसी विजया याधव ने मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि पारदर्शिता और पूरी तरह निष्पक्ष होकर इस नियुक्ति प्रक्रिया को समय सीमा के अंदर पूरा किया गया है. रिजल्ट आने के बाद किसी प्रकार की कोई आपत्ति भी दर्ज नहीं कराई गई है.