हजारीबाग के लाखे दुर्गा मंदिर के सामने डीएवी की सेवानिवृत्त शिक्षिका सुषमा मिश्रा के घर में रात के वक्त चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने घर के पीछे की खिड़की को क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश किया और गोदरेज अलमारी व बक्से को खंगालकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।बताया गया कि चोर घर से एक सोने की चेन, दो कान की बालियां, दो अंगूठियां, तीन घड़ियां, पायल और करीब 20 हजार रुपये नकद ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में हड़कंप मच गया।

सुषमा मिश्रा के मुताबिक, इससे पहले दिसंबर 2019 में भी उनके घर में चोरी की घटना हो चुकी है। दोबारा चोरी की वारदात से परिवार में चिंता का माहौल है।घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरी की वारदात को लेकर आसपास के इलाके में भी जानकारी जुटाई जा रही है।