रांची: विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने मुलाकात की.
बता दें कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन की जीत के बाद यह पहली मुलाकात थी. विधायक मंगल कालिंदी ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी है. विधायक कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखी है कि कर्मठ विधायक मंगल कालिंदी से उनकी मुलाकात हुई है. वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई. किस तरीके की रणनीति तैयार करना है कि विधानसभा के चुनाव में भी बड़ी जीत हासिल हो सके.
