झारखंड की राजनीति में आज एक अहम घटनाक्रम देखने को मिला .आजसू नेता खगेन महतो आज भाजपा में शामिल हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय समारोह में भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में खगेन महतो अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया. इस दौरान दूसरे नेताओं के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा है...पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से अलग हुए नेताओं को दोबारा संगठन की मुख्यधारा में लाने के लिए पार्टी की ओर से प्रयास किये जा रहे हैं. इसी क्रम में ईचागढ़ में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में हरेलाल महतो ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी.
अब खगेन महतो के भाजपा में शामिल होने को इसी राजनीतिक कवायद की अगली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है...खगेन महतो सरायकेला जिले की ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से जुड़े एक सक्रिय राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. वह ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक युवा नेता और समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं. वह विभिन्न सामाजिक आयोजनों, आंदोलनों और राजनीतिक चर्चाओं में सक्रिय रहे हैं, और ईचागढ़ सीट से राजनीतिक जुड़ाव और चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा में रहे हैं. वह स्थानीय स्तर पर जनसेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े रहते हैं.
