JHARKHAND NEWS : हरमू में मैथिली विभूतियों को श्रद्धांजलि, विद्यापति दलान में भावपूर्ण सभा

Edited By:  |
Jharkhand news Jharkhand news

RANCHI : विद्यापति दलान हरमू के परिसर में विगत कुछ दिनों में दिवंगत विभूतियों की याद में श्रद्धांजलि सभा हुई । मंच के सदस्य स्वर्गीय डाक्टर गुणेश्वर झा राँची विश्वविद्यालय के जाने माने प्रख्यात प्रोफेसर मूल निवासी बरहा बेनीपट्टी मधुबनी ,स्वर्गीय अनिल कुमार झा, सी सी एल राँची मूल निवासी धकजरी बेनीपट्टी मधुबनी, एवं मैथिली के प्रख्यात साहित्यकार स्वर्गीया नीरजा रेणु मूल निवासी बिट्ठो सरिसब पाही मधुबनी के प्रति सभी सदस्यों ने बारी -बारी से उनके ब्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा मिथिला के गौरव विभूति महान साहित्यकार स्वर्गीय पं. श्रीकान्त ठाकुर विद्यालंकार मूल निवासी कोइलख मधुबनी का आज ही के दिन पुण्यतिथि के अवसर सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पं. श्री कान्त ठाकुर महान स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार,बहुभाषाविद एवं महान साहित्यकार के रूप में समाज एवं राष्ट्र में जाने जाते थे।

बैठक में संरक्षक श्री अरूण कुमार झा ,महासचिव श्री जयन्त कुमार झा ,कोषाध्यक्ष श्री संतोष कुमार मिश्र,श्री प्रकाश चन्द्र झा, श्री ब्रज कुमार झा, श्री कैलाश झा, श्री कौशल किशोर झा, श्री भारतेन्दु कुमार झा, श्री नरेश झा, श्री संतोष कुमार झा, श्री बाबू लाल झा, श्री नर्मदेश्वर झा सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।