Hindi News / धनबाद: स्टाम्प पेपर की समयसीमा घटाए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,...

JHARKHAND NEWS : धनबाद: स्टाम्प पेपर की समयसीमा घटाए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, उठाई पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

धनबाद कोर्ट परिषद में अधिवक्ताओं के द्वारा धनबाद बुद्धिजीवी परिषद के अंतर्गत विभिन्न मुद्दों को लेके कार्यक्रम रखा गया। धनबाद बुद्धिजीवी के संयोजक अमित भगत ने कहा कि झारखंड सरकार ने स्टाम्प पेपर की बिक्री 10 बजे से 5 बजे शाम तक ही कि जा रही है जिसके कारण एग्रीमेंट, खरीद बिक्री, रुपए लेन देन इत्यादि में स्टॉप पेपर पर हो निबंध होता इस कारण परेशानी बढ़ गई है । हम अधिवक्ताओं को भी इसका दंश झेलना पड़ रहा और हमारे काम काज में बाधा उत्पन्न हो रही है । हम सरकार से मांग करते है कि स्टाम्प पेपर की बिक्री पूर्व की भांति हो । वही भूली में बाबा साहब डॉ . आंबेडकर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की निंदा तथा जल्द से जल्द दोषियों पे करवाई की मांग की । वही अधिवक्ता जितेंद्र कुमार की आकस्मिक मृत्यु पर हम सभी अधिवक्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते है ।