लोहरदगा : पिछले दिनों बांग्लादेश में हुई निर्मम हत्या की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है. इसी कड़ी में लोहरदगा में भी लोगों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है.

लोहरदगा में बांग्लादेश के खिलाफ आक्रोश,  जय श्री राम समिति ने बांग्लादेश के पीएम का पुतला फूंका

जय श्री राम समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में पावरगंज चौक पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर घटना के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया है. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

लोहरदगा में बांग्लादेश के खिलाफ आक्रोश,  जय श्री राम समिति ने बांग्लादेश के पीएम का पुतला फूंका

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में हुई घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और ऐसी घटनाओं पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कठोर रुख अपनाया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों और निर्दोष नागरिकों के खिलाफ लगातार हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं,जिस पर विश्व समुदाय को संज्ञान लेना चाहिए. पुतला दहन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के प्रति अपना विरोध प्रकट किया.

लोहरदगा में बांग्लादेश के खिलाफ आक्रोश,  जय श्री राम समिति ने बांग्लादेश के पीएम का पुतला फूंका

इस मौके पर मौजूद जय श्री राम समिति के जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में शीघ्र और ठोस कदम उठाने चाहिए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि बांग्लादेश सरकार पर अंतरराष्ट्रीय मंचों के माध्यम से दबाव बनाया जाए,ताकि दोषियों को सजा मिले और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार को पीड़ितों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज करने चाहिए.

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र प्रशासन सतर्क नजर आया. पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी. कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में न्याय की मांग दोहराते हुए कहा कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा.