पलामू : नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह सोमवार को मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज स्टेडियम में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ.

पलामू में NPU के तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 62 छात्र-छात्राओं को दिया गोल्ड मेडल

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार,विशिष्ट अतिथि राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर,पलामू सांसद विष्णुदयाल राम,चतरा सांसद कालीचरण सिंह,झारखंड विधानसभा के प्रथम स्पीकर इंदर सिंह नामधारी तथा विश्वविद्यालय के कुलपति ने मंच पर दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की 62 मेधावी छात्राओं को गोल्ड मेडल तथा 900 से अधिक छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई.

पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट--