बोकारो : झारखंड में छठे चरण का मतदान समाप्त हो गया. धनबाद और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में शनिवार शाम5बजे के बाद मतदान खत्म हो गया. मतदान के बाद मतदान कर्मियों ने पोलिंग एजेंट के सामनेEVMको सील करने का काम किया. बोकारो विधानसभा के शहरी क्षेत्र में वोटिंग परसेंटेज काफी कम हुई है. लेकिन गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को सबसे अधिक 64.75% वोटिंग हुई है.

गिरिडीह लोकसभा - 64.75%

बाघमारा - 60.03%

बेरमो - 62.75%

डुमरी - 68.19%

गिरिडीह - 63.71%

गोमिया - 65.50%

टुंडी - 68.16%

धनबाद लोकसभा - 58.90%

बोकारो - 49.50%

चंदनकियारी - 70.50%

धनबाद - 54.43%

झरिया - 54.49%

निरसा - 65.55%

सिंदरी - 68.16%