झारखंड में अब हाथ जोड़ो यात्रा की होगी शुरुआत : रामगढ़ में कांग्रेस पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में निर्णय

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand mai ab hath jodo yatra ki hogi shuruaat jharkhand mai ab hath jodo yatra ki hogi shuruaat

रामगढ़: अब कांग्रेसभारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर झारखंड में 9 फरवरी से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने वाली है. कांग्रेस पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में निर्णय हुआ है.

आपको बताते चलें कि आज रामगढ़ जिले के जिमखाना में कांग्रेस पार्टी की पॉलीटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक हुई. करीब 6 घंटे तक चली इस बैठक में झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री रामेश्वर उरांव, सुखदेव भगत सहित इस कमेटी से जुड़े 26 सदस्यों ने भाग लिया.

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि 9 फरवरी से पूरे प्रदेश में हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की जाएगी. जल्द ही मीडिया के सामने इसकी रूपरेखा आएगी. साथ ही पार्टी को पूरे झारखंड में मजबूत करने के लिए संगठन के मंडल प्रखंड और जिला कमिटी के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ. इसके अलावा राज्य में एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी नेताओं को लोकसभा और विधानसभा के अनुसार चयनित करने पर भी विचार विमर्श किया गया.

उन्होंने बताया कि रामगढ़ में उपचुनाव होने वाला है. लिहाजा पॉलीटिकल अफेयर्स की यह बैठक महत्वपूर्ण हो जाती है. आज रांची से आने से पहले रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी से भी मिला गया है और चुंकि रामगढ़ विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते की है. ऐसे में पूरी मजबूती और दमखम के साथ पार्टी उपचुनाव के मैदान में होगी.


Copy