रांची : बड़ी खबर रांची से जहां झारखंड में शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को लेकर राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त , गैर सहायता प्राप्त ( अल्पसंख्यक विद्यालय सहित ) एवं सभी निजी विद्यालयों को दिनांक 26-12-2023 से दिनांक 31-12-2023 तक के लिए बन्द किया जाता है. स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है.


माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विद्यालय आवश्यकता अनुसार क्लास-10 से क्लास -12 तक की कक्षाओं का संचालन करेंगे. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.


झारखंड में ठंड से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. शीतलहर के कारण स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. स्कूली बच्चों की परेशानी को लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड के सभी सरकारी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त ,गैर सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को बंदकरने का आदेश जारी किया है.