बोकारो: लोकतंत्र के महापर्व के दूसरे चरण में बुधवार को हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. आज सुबह 7 बजे से लोग मतदान केंद्र पर कतारबद्ध होकर वोट दे रहे हैं. वहीं बोकारो के भाजपा प्रत्याशी बिरंचि नारायण ने अपनी पत्नी नीना नारायण के साथ बोकारो विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या131में आ कर मतदान किया और लोगों से भी बढ़-चढ़कर इस लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने की अपील की है. बोकारो विधानसभा के आदर्श उच्च विद्यालय सोनाटाँड़ के बूथ संख्या130 131 132और133में लोग मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं.

बोकारो के भाजपा प्रत्याशी बिरंचि नारायण ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान, लोगों से वोट देने की अपील की

बोकारो के भाजपा प्रत्याशी बिरंचि नारायण ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान, लोगों से वोट देने की अपील की