बोकारो : झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव को लेकर 34 गोमिया विधानसभा क्षेत्र में बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गई है. सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होना है. 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे तक मतदान होगा. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. लोग कतारबद्ध होकर वोट देने के लिए खड़े हैं. खासकर युवा मतदाताओं में वोट देने को लेकर काफी उत्साह है. गोमिया विधानसभा के पेटरवार प्रखंड के बूथ संख्या 258 में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.
JHARKHAND ELECTION 2024
