बोकारो : झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के तहत बोकारो विधानसभा के बूथ संख्या 183 और 184 में ईवीएम मशीन खराब हो गया है. करीब 1 घंटे से मतदान रुका हुआ है. मौके पर टेक्निकल टीम पहुंची है. बोकारो के सेक्टर 12 सामुदायिक भवन में दोनों बूथ है. आज सुबह 7 बजे मतदान शुरु होने पर कुछ वोट पड़े थे.