बोकारो : विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने जमीनी स्तर पर अपनी ताकत लगाने का काम शुरु कर दिया है. बोकारो से कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर लोगों से समर्थन मांगा. इस दौरान लोगों ने अपनी कई समस्याओं को उनके सामने रखने का काम किया. उन्होंने ग्रामीणों से इस समस्या के समाधान का भरोसा दिया. लोगों ने कहा कि पिछली बार जो चूक हुई उस चूक को इस बार होने नहीं देंगे.

बोकारो में कांग्रेस उम्मीदवार श्वेता सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से मांगा वोट

कांग्रेस उम्मीदवार श्वेता सिंह ने कहा कि लोगों का समर्थन मिल रहा है. लोग अपनी समस्या बता रहे हैं. सबसे अधिक समस्या पीने के पानी का है. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया है कि चुनाव परिणाम आने के बाद इन समस्याओं का समाधान होगा. श्वेता सिंह ने कहा कि पिछली बार की चूक की चर्चा लोग कर रहे हैं. लेकिन हम मानते हैं की गलतियां हमारे तरफ से हुई होगी. लेकिन इस बार हम लोग पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं और परिणाम पक्ष में होगा.