पटना:इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. जदयू ने मोकामा की पूर्व विधायक और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और बड़ी कार्रवाई कर दी है. नीलम देवी को अब 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति से भी हटा दिया गया है. इससे उनका राज्यमंत्री का दर्जा छिन गया है.

जदयू अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और बड़ा एक्शन लिया है. मोकामा की पूर्व एमएलए नीलम देवी को जदयू ने 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति से भी हटवा दिया है. इससे पहले जदयू ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित किया था. बताया जा रहा है कि जदयू के अनुशंसा पर नीलम देवी को समिति से हटाया गया है. नीलम देवी को 20 सूत्री सदस्य कमेटी से हटाए जाने के बाद उ नसे राज्यमंत्री का दर्जा भी छिन गया है. अब राज्य मंत्री का दर्जा खत्म होने के बाद उन पर सरकारी बंगले पर भी खाली होने का खतरा मंडराया.

बता दें कि जनता दल यूनाइटेड ने इससे पहले कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर शनिवार को अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था. मोकाम में छोटे सरकार के नाम से पहचाने जाने वाले अनंत सिंह ने 2022 में अपनी पत्नी को राजनीतिक विरासत सौंपी थी. उस समय यूएपीए के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-