जमुई में महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत : घटना CCTV में कैद, शिकायत मिलते ही आरोपी को ढूंढने निकली पुलिस

Edited By:  |
jamui me mahila karmchari se ashlel harkat jamui me mahila karmchari se ashlel harkat

जमुई : समाज को शर्मसार करने का मामला सामने आया है बिहार के जमुई से जहां इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मनचला जमुई सदर अस्पताल में दीवार फांद कर पहुंचा और कैंपस में फोन पर बात कर रही महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब महिला ने शोर मचाना शुरू किया तब वह युवक मौके का फायदा उठा कर भाग निकला। महिला ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।


CCTV फुटेज में साफ़ नजर आ रहा है कि महिला स्वास्थ्यकर्मी फोन पर बात कर रही है। इसी दौरान पीछे से दौड़ते हुए एक युवक पहुंचा और महिला के साथ छेड़खानी की और फिर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित महिला स्वास्थ्यकर्मी ने जमुई थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह 2015 से चतुर्थ वर्गीय कर्मी के रूप सदर अस्पताल में कार्यरत है। पिछले 7-8 साल में इस तरह की घटना कभी नहीं हुई।

मामला दर्ज होते ही जमुई SDPO डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करेगी। एसडीपीओ ने कहा कि महिला पूरी तरह से सुरक्षित है।


Copy