लूडो के खेल में हो गया गजबे कांड : दामाद को ही दिल दे बैठी सास, इश्क़ चढ़ा परवान तो फिर...

Edited By:  |
jamui me ludo khelte khelte damad ko hua sas se pyar jamui me ludo khelte khelte damad ko hua sas se pyar

जमुई : ऑनलाइन गेम युवाओं के बीच कितना लोकप्रिय है ये तो सभी जानते ही हैं, लेकिन इस गेम ने एक ऐसा कांड कर दिखाया जिसे जान हर कोई हैरान रह गया। दरअसल ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते एक सास अपने दामाद को दिल दे बैठी। फिर क्या प्यार परवान चढ़ा तो दामाद सारी हदें तोड़ते हुए अपनी प्रेमिका यानी सास से मिलने आ पहुंचा। फिर क्या मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को चोरी छिपे मिलते देख लिया फिर...

मामला जमुई के बरहट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां ग्रामीणों ने बुधवार की देर रात सास से मिलने आए प्रेमी की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। अच्छी खासी खातिरदारी करने के बाद ग्रामीणों ने शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया। पिटाई के बाद घायल हुए युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान बांका जिले के ढोरैया निवासी ब्रह्मचारी गोस्वामी के पुत्र चंदन गोस्वामी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि 7 साल पहले युवक की शादी जमुई के एक गांव में हुई थी। इस दौरान उसे 2 बेटे भी हुए। फिर मोबाइल पर लूडो खेलने के दौरान युवक का चचेरी सास से संपर्क हो गया। इसके बाद दोनों का प्रेम परवान चढ़ गया। इसकी भनक दोनों के परिजनों को भी हुई। युवक अक्सर सास से मिलने जमुई आता था। युवक के मुताबिक उसका सास से तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच उनकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई। सास ने बुधवार की रात फोन कर उसे बुलाया था, जब युवक सास के घर पर पहुंचा तो लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। वहीँ पुलिस भी पीड़ित से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ले रही है। इधर, दोनों का प्रेम-प्रसंग गांव में चर्चा का विषय बन गया है।


Copy