जमुई : रिश्वत लेने के आरोप में तीन होमगार्ड जवान हुए सस्पेंड
जमुई:जिले में आए दिन रिश्वतखोरी का मामला सुर्खियों में रहता है. इस बार मामला सोनो थाना अंतर्गत डुमरी एक्साइज चेक पोस्ट का है. जहां पर कार्यरत जवानों पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है. इस मामले पर एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन होमगार्ड जवान को सस्पेंड कर दिया है.
गिरिडीह के रहने वाला श्याम सुंदर यादव ने तीन जवानों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है. इसकी जांच की गई तो पाया गया कि 21 अप्रैल को कार सवार कुछ लोग तिलक समारोह में शामिल होने महादेव सिमरिया जा रहे थे. डुमरी चेक पोस्ट पर एक्साइज के 3 होमगार्ड जवानों द्वारा परिवादी की स्कार्पियो रुकवाकर गाड़ी में सवार सभी व्यक्ति को गाड़ी से नीचे उतारकर किनारे ले गया. होमगार्ड जवानों द्वारा 20,000 रुपये की मांग की गई. जवानों ने घूस नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी दी.
परिवादी के साथ आए एक व्यक्ति को सूर्यमणि कुमार, BHG द्वारा अपने मोबाइल से दिखाए स्कैनर पर 9,500 लिया गया. चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया गया तब पता चला कि 3 जवान द्वारा फिर से गाड़ी रोकते देखा गया. ये तीन जवानों का नाम है सूर्यमणि कुमार, आशीष कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह.
पीड़ित सूर्यमणि कुमार से पूछताछ किया गया तो बताया कि मैं अपने दोस्त आदर्श प्रकाश के UPI ID पर 9,500 रुपये मंगाया था. काण्ड दर्ज कर तीनों होम गार्ड जवान को गिरफ्तार किया गया है.





