Hindi News / पत्नी के साथ मारपीट और देसी कट्टा लहराने के आरोप में दो गिरफ्तार,हथियार...

जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई : पत्नी के साथ मारपीट और देसी कट्टा लहराने के आरोप में दो गिरफ्तार,हथियार बरामद

Edited By:  |
jamshedpur police ki karwai jamshedpur police ki karwai

जमशेदपुर:आजादनगर थाना पुलिस को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हथियार के साथदो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. हथियार और गोली बरामद की गई है. दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

01 अप्रैल 2026 की रात आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित गंगोर स्विट्स के पास आरोपी शेख शारिक इमाम पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप था. यहां तक की लोगों के विरोध करने पर उसने देसी कट्टा लहराते हुए अपने दोस्त सलमान के साथ बाईक से फरार हो गया था.

इसी मामले के अनुसन्धान में पुलिस ने 02 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर शेख शारिक इमाम और उसके दोस्त मोहम्मद सलमान को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और जिंदा गोली बरामद की गई. पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार अपराधियों का का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि शेख शारिक इमाम के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

जमशेदपुर से बिनोद केशरी की खबर