Hindi News / पूर्व विधायक मेनका सरदार और बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर बंद कराने उतरे

जमशेदपुर में हाई अलर्ट : पूर्व विधायक मेनका सरदार और बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर बंद कराने उतरे

Edited By:  |
jamshedpur mein jharkhand band ka asar jamshedpur mein jharkhand band ka asar

जमशेदपुर:विधानसभा मार्च और घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी ने मंगलवार झारखंड बंद का आह्वान किया. वहीं,जमशेदपुर के पोटका विधानसभा में बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा.सड़कों पर पूर्व विधायक मेनका सरदार और बीजेपी कार्यकर्ता बंद कराने उतरे.

रांची में सोमवार को विधानसभा मार्च और घेराव के दौरान जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के इस्तेमाल के विरोध में बीजेपी ने आज पूरे झारखंड में बंद का आह्वान किया है. वहीं, जमशेदपुर के पोटका विधानसभा में भी बंद का असर साफ दिखा। कई बाजार, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुबह से बंद है. प्रशासन ने पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा है.जगह-जगह पर मजिस्ट्रेट,पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 (निषेधाज्ञा) भी लागू है.