जमशेदपुर : 6 जून को समाहरणालय परिसर में आम महोत्सव,डीसी ने जागरूकता रथ को किया रवाना
जमशेदपुर: 6 जून को समाहरणालय परिसर में आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया जाएगा. इसी क्रम में उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा समाहरणालय परिसर से आम महोत्सव सह बागवानी मेला के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.
यह जागरूकता रथ आम महोत्सव के संबंध में लोगों को जानकारी देगा ताकि कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके. इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि आगामी 06 जून 2026 को समाहरणालय परिसर मेंआम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के आम उत्पादक किसानों को अपने उत्पादों के विपणन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें उचित मूल्य दिलाना है. उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि जिले के विभिन्न प्रखंडो से अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हो और किसानो द्वारा लाए गए आम एवंअन्य बागवानी उत्पादों को देखें, खरीदे एवं खुद भी प्रेरित हो.





