जमशेदपुर : 227 किलो के बम को भारतीय सेना करेगी डिफ्यूज,पूरा इलाका सील
Edited By:
|
Updated :21 Apr, 2026, 11:19 AM(IST)
जमशेदपुर: भारतीय सेना के जवान मंगलवार को बहरागोड़ा में मिला 227 किलोग्राम के बम को डिफ्यूज करेगी. डिफ्यूज करने से पहले सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है. पिछले पांच दिन पहले बहरागोड़ा स्वर्णरेखा नदी के पानीपाड़ा गांव के किनारे द्वितीय विश्व युद्ध के समय का तीसरा जिंदा बम मिला है. जिसे भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और नदी के दोनों तरफ बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है.
बता दें कि कुछ दिन पहले भी इसी जगह दो जिंदा बम मिले थे, जिसे भारतीय सेना के जवानों द्वारा निष्क्रिय क्या गया था. वहीं, सेना की देख रेख में आज फिर निर्धारित समय पर इसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया जाएगा. इस दौरान जिला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे.
जमशेदपुर से संवाददाता बिनोद केशरी की रिपोर्ट





