जमशेदपुर : रागिनी सिंह के आवास पर हुई बमबारी मामले पर विधायक सरयू राय का बयान, जानिए खबर में

Edited By:  |
jamshedpur jamshedpur

जमशेदपुर: झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास पर हुई बमबारी मामले को लेकर विधायक सरयू राय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंनेजिला प्रशासन पर सवाल खड़ा किया है. सरयू राय ने कहा किधनबाद में जिला पुलिस पस्त हैं. वहां अपराधियों की सरकार चलती है. ऐसे दबंग द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाता है जो राज्य और केंद्र सरकार में पकड़ रखता है. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा किसबसे शर्म की बात है कि महिला विधायक के घर में बम फेंककर अपनी दबंगई दिखाई जा रही है.

धनबाद में मेयर का चुनाव होने वाला है और इसे लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देकर दबाव बनाया जा रहा है. धनबाद में इस तरह की घटनाएं आम हो चुकी है. राज्य सरकार को इस पर एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई करना चाहिए. उन्होंने धनबाद जिला पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है.