Hindi News / स्वर्णरखा नदी किनारे फिर मिला विश्व युद्ध का बम,मछली पकड़ने गए ग्रामीणों की...

जमशेदपुर : स्वर्णरखा नदी किनारे फिर मिला विश्व युद्ध का बम,मछली पकड़ने गए ग्रामीणों की पड़ी नजर

Edited By:  |
jamshedpur jamshedpur

जमशेदपुर:जिले केबहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा क्षेत्र में स्वर्णरखा नदी किनारे द्वितीय विश्व युद्ध का बम मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. गर्मी के कारण नदी का जलस्तर कम होने पर मछली पकड़ने गए ग्रामीणों की नजर पानी के अंदर विशाल बम पर पड़ी. जिसके बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को सूचना दे दी है. फिलहाल इलाके में लोगों की आवाजाही रोक दी गई है.

जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोग मछली पकड़ने गए थे. नदी का जलस्तर कम होने से पानी के अंदर बम साफ दिखाई दे रहा था. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कोदी. मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर दिया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत 17 मार्च को भी सुवर्णरेखा नदी किनारे एक बम बरामद हुआ था. तब सेना की विशेषज्ञ टीम ने उसे अमेरिकी निर्मित बम बताया था. जिससे पहले भी गांव में द्वितीय विश्व युद्ध में उपयोग होने वाला एक बम मिला था. पिछली बार सेना की टीम ने लगभग आठ दिन बाद बम को निष्क्रिय किया था.

लगातार मिल रहे बमों से ग्रामीण भयभीत हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे स्थल की गहन जांच कर इसे सुरक्षित किया जाए ताकि कोई बड़ी घटना न हो सके. लोगों ने स्थायी समाधान की मांग करते हुए कहा कि बार-बार बम मिलने से वे दहशत में जी रहे हैं.