लोहरदगा : एमएलए इंटर महिला कॉलेज लोहरदगा की छात्रा श्रुति कुमारी इंटर साइंस की परीक्षा में 455 अंक लाकर कॉलेज टापर और जिले में दूसरे स्थान पर रही हैं. कॉलेज का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है. कॉलेज की 24 छात्राएं प्रथम और 21 छात्राएं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई हैं.

लोहरदगा में 12 वीं साइंस में श्रुति को जिले में दूसरा स्थान, IAS  बनना चाहती श्रुति

श्रुति कुमारी भंडरा प्रखंड के आकाशी गांव निवासी एलआईसी एजेंट अमरदीप तिवारी और रेखा देवी की बेटी हैं.

श्रुति आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं. इनका कहना है कि मोटिवेशन से ज्यादा अनुशासन विद्यार्थी के लिए जरूरी है. अनुशासित रहकर पढ़ाई करने से ही यह सफलता मिली है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कथन- कि यह देश रहना चाहिए,इससे काफी प्रेरणा मिली है और देश के लिए समर्पित होकर कार्य करना है.

साइमा रऊफ397अंक के साथ दूसरे,रिद्धिमा मिश्रा356अंक के साथ तीसरे,परी गोयल355अंक के साथ चौथे,कुमारी अमृता शर्मा353अंक के साथ पांचवें,विशाखा कुमारी347अंक के साथ छठे,साक्षी सुमन346अंक के साथ सातवें स्थान पर रही हैं.

प्रिंसिपल स्नेह कुमार ने कहा कि जिले में टॉप टेन में कॉलेज की छात्राएं हमेशा से रही हैं. इस वर्ष भी यह रिकॉर्ड कायम रहा. सफलता पर छात्राओं को सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.