देवघर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवघर के इंडोर स्टेडियम में योगा सेशन आयोजित किया गया. देवघर नगर निगम के आयुक्त सहित जिले के कई अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास किया.

देवघर में नगर निगम आयुक्त समेत कई अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

इस मौके पर देवघर नगर निगम के आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि आज के समय में अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त और मन को शांत रखने के लिए योग का खास महत्व हो गया है. नगर आयुक्त ने लोगों से अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने का आग्रह किया है.