BREAKING NEWS:-लोकसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग ने कांग्रेस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.210 करोड़ की रिकवरी को लेकर यूथ कांग्रेस समेत पार्टी के चार खातों को फ्रीज कर दिया है.
इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के नेता अजय माकन ने खुद जानकारी शेयर की है.माकन ने इसको लेकर केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है.माकन के अनुसार आयकर विभाग ने 2018-19 के आयकर रिटर्न के आधार पर 210 करोड़ की रिकवरी मांगी है और पार्टी के चार खातों को फ्रीज कर दिया है.इस वजह से पार्टी चलाना मुश्किल हो रहा है क्योंकि उन्हें वेतन देने के लिए पैसे नहीं है.
अजय माकन ने सवाल किया कि क्या अब देश में सिर्फ एक ही पार्टी रहेगी !.विपक्ष की सारी पार्टियों को खत्म करने का साजिश की जा रही है.जांच एजेंसी के माध्यम से विपक्षियों को खत्म करने का प्रयास हो रहा है.

