Hindi News / सीता सोरेन ने परिजनों को दिया हरसंभव मदद का आश्वासन,बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरकार...

हिमांशु हत्याकांड : सीता सोरेन ने परिजनों को दिया हरसंभव मदद का आश्वासन,बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

Edited By:  |
himanshu hatyakand himanshu hatyakand

जमशेदपुर:हिमांशु सिंह हत्या मामले में सियासी घमासान जारी है. विपक्ष के तमाम बड़े नेता हिमांशु सिंह के परिजनों से मुलाकात कर चुके हैं. इसी कड़ी में सोमवार को बीजेपी की पूर्व विधायक सीता सोरेन हिमांशु सिंह के आवास पहुंचीं. जहां उन्होंने उनके परिजनो से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

हिमांशु सिंह के परिजनों से मुलाकात

जामा की पूर्व विधायक और बीजेपी नेता सीता सोरेन ने आदित्यपुर पहुंचकर चर्चित डीडी बार हत्याकांड के मृतक हिमांशु सिंह के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरकार को आड़े हाथों लिया.

सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की अपील

सीता सोरेन ने आरोप लगाते हुए कहा कि घर का इकलौता सहारा हिमांशु की हत्या पुलिस की मौजूदगी में हुई है. जो प्रशासनिक विफलता का प्रमाण है. सीता सोरेन ने लोगों से अन्याय और अपराध के खिलाफ एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि जनता को ऐसी सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठानी चाहिए,जो कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है. उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए.