रामगढ़: बड़ी खबररामगढ़ से जहां पतरातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में 11 हजार विद्युत तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल है. घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है.

बताया जा रहा है कि पतरातु प्रखंड परिसर के पास रामगढ़ जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा पेंशन योजनाओं की जानकारी के लिए होर्डिंग लगाया जा रहा था. इसी दौरान ग्यारह हजार तार से हार्डिंग के सटने से शहर के गोलपार्क निवासी बबलू नायक की मौत हो गई जबकि अन्य 4 घायल हो गए. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.