HEC कर्मचारियों का आंदोलन जारी : INDIA गठबंधन के समर्थन से कर्मचारी आज दिल्ली और रांची के HEC मुख्यालय पर कर रहे प्रदर्शन

Edited By:  |
Reported By:
hec karmachariyon ka aandolan jaari hec karmachariyon ka aandolan jaari

रांची : एचईसी बचाने को लेकर आज दिल्ली के जंतर मंतर पर और राजधानी रांची स्थित एचईसी मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. आज किये जा रहे आंदोलन को इंडिया गठबंधन का समर्थन है. आंदोलन के माध्यम से केंद्र सरकार को आगाह करने का प्रयास किया जा रहा है.


दिल्ली में जंतर-मंतर के समक्ष एचईसी बचाओ अभियान के तहत विभिन्न श्रमिक संगठन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत अन्य श्रमिक नेता धरना प्रदर्शन में शामिल हैं. वहीं रांची स्थित एचईसी मुख्यालय में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं. एचईसी के कर्मचारी अपनी कई उपलब्धियां को गिना रहे हैं. इसरो के लिए कई महत्वपूर्ण इक्विपमेंट्स तैयार किए हैं. उसे बताने का कार्य कर रहे हैं. वहीं अपने स्थिति पर रोना भी रो रहे हैं.


हालांकि बात करें झारखंड बीजेपी की तो उनका कहना है कि जो आज आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं उनकी मनसा कभी एचईसी के प्रति स्पष्ट नहीं रही. आज उनकी वजह से ही स्थितियां ऐसी हुई है. झारखंड से चाहे वह लोकसभा सांसद हो या राज्यसभा सांसद हो उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास भी बातों को रखने का कार्य किया है और एचईसी पर केंद्र सरकार का ध्यान जरूर आकृष्ट करेगी.


वहीं बात करें सत्ता में सहयोगी दल कांग्रेस की तो कांग्रेस की तरफ से यह कहना है कि केंद्र सरकार की अनदेखी रही है झारखंड से. 12 लोकसभा सांसद चुनकर गए हैं. अगर संसद में बातों को रखते तो आज स्थितियां सुधर गई होती लेकिन वो नहीं चाहते कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की रखी गई नींव आज पुनर्जीवित हो पाए.