DESK:-बिहार शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी बड़ी खबर है. सुप्रीम कोर्ट में आज बीएड अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई होनी है.जिसमें बी.एड अभ्यर्थियों ने पहली से पांचवी क्लास तक की शिक्षक भर्ती परीक्षा में मौका देने की मांग की गयी है.


बताते चलें कि 20 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई 30 अक्टूबर तक के लिए टल गई थी.आज इस पर सुनवाई की संभावना है.अभ्यर्थियों ने यह मांग की है कि हमें भी पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा में बहाल करने का निर्देश दिया जाए. बी.एड अभ्यर्थी अभिषेक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आया था उसके पहले ही बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन निकाल दिया था. इसी आधार पर बीएड अभ्यर्थी राहत की मांग कर रहे हैं.


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक बीएड अभ्यर्थियों को बहाली नहीं करने का निर्देश दिया था और कहा था की पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक सिर्फ dled अभ्यर्थियों को बहाल किया जाए.इस बीच बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है.