Hindi News / कशिश न्यूज़ की खास पेशकश ‘चल कांवरिया शिव के धाम’ में गूंजा हर-हर...

कल्लू के भक्ति गीतों पर झूमे कांवरिया : कशिश न्यूज़ की खास पेशकश ‘चल कांवरिया शिव के धाम’ में गूंजा हर-हर महादेव

Edited By:  |
 'Har-Har Mahadev' echoes in Kashish News' special presentation, ‘Chal Kanwariya Shiv Ke Dham’.  'Har-Har Mahadev' echoes in Kashish News' special presentation, ‘Chal Kanwariya Shiv Ke Dham’.

देवघर- सावन के पावन महीने में बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। कशिश न्यूज़ की ओर से आयोजित खास कार्यक्रम ‘चल कांवरिया शिव के धाम’ में भोजपुरी के लोकप्रिय गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू और लोक गायिका सुप्रिया पंडित ने अपने भक्ति गीतों से ऐसा समां बांधा कि कांवरिया भक्ति में झूम उठे।कार्यक्रम की शुरुआत कशिश न्यूज़ के संपादक अनुराग ठाकुर और आउटपुट हेड आशुतोष मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद कलाकारों को कशिश न्यूज़ की ओर से सम्मानित किया गया। संपादक अनुराग ठाकुर ने भोजपुरी गायक अरविंद अकेला ‘कल्लू’ और लोक गायिका सुप्रिया पंडित को मोमेंटो और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

भक्ति संध्या की शुरुआत कल्लू ने ‘ॐ नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ की। जैसे ही कल्लू ने अपने भक्ति गीतों की प्रस्तुति शुरू की, पूरा माहौल शिवमय हो गया। ‘बाबा बैजू के दरबार में दिल बम-बम बोले’ और ‘चला देवघर में बाबा के शहर में’ जैसे गीतों पर कांवरियों ने जमकर जयकारे लगाए और भक्ति में सराबोर होकर झूमते नजर आए।कल्लू और सुप्रिया पंडित की सुरमयी प्रस्तुतियों ने औरंगाबाद सेवा शिविर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कांवरियों में नई ऊर्जा भर दी। भक्ति गीतों के बीच लगातार गूंजते ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में कशिश न्यूज़ के संपादक अनुराग ठाकुर, आउटपुट हेड आशुतोष मिश्रा, प्रोग्राम हेड नवनीत सिंह , संथाल ब्यूरो चीफ अमरनाथ पाठक, झारखंड संवाददाता संदीप कुमार, संवाददाता नीरज उपाध्याय, करिश्मा, सृष्टि शांडिल्य और एंकर सुष्मिता राज समेत कशिश न्यूज़ की पूरी टीम मौजूद रही।सावन के महीने में आयोजित इस खास कार्यक्रम ने कांवरियों के बीच भक्ति, संगीत और आस्था का ऐसा रंग बिखेरा, जिसे श्रद्धालु लंबे समय तक याद रखेंगे।