हमार मनोज आ गइल इ कहे वाला अब नइखे : मिटटी की खुशबू लेने गांव पहुंचे बॉलीवुड एक्टर, घर पहुंचते ही हुए भावुक

Edited By:  |
hamar manoj bajpayee aa gail e kahe wala ab koi naikhe, gaon pahuchte hi bhawuk huye bollywood actor  hamar manoj bajpayee aa gail e kahe wala ab koi naikhe, gaon pahuchte hi bhawuk huye bollywood actor

DESK : बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी, पत्नी नेहा और बेटी नायला के साथ गांव अपने बेलवा पहुंचे हैं। अपनी जन्मस्थली से मनोज को बेहद लगाव है और अक्सर ही फुर्सत मिलते ही वो सबसे पहले अपने गांव आते रहते हैं। हालांकि इस बार घर पहुंचते ही वो काफी भावुक नजर आये। पूछने पर उन्होंने बताया कि अबकी बार उनके माता पिता नहीं है, दोनों का स्वर्गवास हो चुका है।


इस दौरान उन्होंने माता-पिता को याद कर कहा कि अबकी बार बड़ी बुझाइल ह माई नइखे जैसे हम आवत रहनी तब माई कही हमार मनोज आ गइल ई। उन्होंने कहा कि अब कहे वाला घर में केहू ना मिलल अबकी बार बड़ी बुझाता। फुर्सत के पलों में अक्सर ही मनोज वाजपेयी मिट्टी की सोंधी खुशबू लेने गांव आते रहते है। वह अपने गांव के लोगों से मिलते रहते है, लेकिन अबकी बार वह दुखी भी है।


इसी बीच उन्होंने गुरुवार को बेतिया में एक स्कूल में पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्कूल में मौजूद सभी छात्रों से भोजपुरिया अंदाज में मिले। मनोज बाजपेयी ने छात्रों को बताया कि कुछ भी बनना असम्भव नहीं है, आप जो बने उसमें ईमानदार बने। मेहनत करें लग्न के साथ जो इच्छा हो बनने का उसकी तैयारी करें। उसके लिए मेहनत करें। वहीं बच्चे भी सुपरस्टार को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आये।



Copy