हाजीपुर के सराय स्टेशन पर बड़ा हादसा : ब्रिज निर्माण के दौरान क्रेन से गिरे 2 मजदूर, हालत गंभीर

Edited By:  |
Reported By:
hajipur  ke sarai station par bada hadsa crene se gire 2 majdur hajipur  ke sarai station par bada hadsa crene se gire 2 majdur

हाजीपुर : बड़ी खबर सामने आ रही है हाजीपुर - मुजफ्फरपुर रेल खंड से जहां सराय स्टेशन पर फुट ओभर ब्रिज निर्माण के दौरान ही बड़ा हादसा हो गया। दरअसल निर्माण में लगे क्रेन से 2 मजदूर नीचे गिर गए। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। वहीँ खून से लथपथ दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी मिल रही है कि सराय स्टेशन पर फुट ओभर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान दोनों मजदूर क्रेन से नीचे गिर गये। हादसे में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हे आनन फानन में हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मजदूरों की पहचान मुन्ना प्रजापति, बासीमेला पश्चिमी चंपारण और रंजीत कुमार, नरकटियागंज के रूप में हुई है।

वहीँ बताया जा रहा है कि क्रेन का एक बोल्ट टूट जाने के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे के दौरान मजदूरों ने सेफ्टी बेल्ट नही पहना था।


Copy