हाजत में सेंध लगा कुख्यात फरार : हाथ पर हाथ धरे रह गई पटना पुलिस, महकमे में मची खलबली

Edited By:  |
Reported By:
hajat me sendh laga kukhyat farar hajat me sendh laga kukhyat farar

दानापुर : खबर है दानापुर से जहां बेऊर जेल से पेशी के लिए लाया गया कुख्यात दानापुर व्यवहार न्यायालय के हाजत में सेंध लगा फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस लगातार कैदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि कुख्यात पर हत्या, लूट व रंगदारी के दर्जनों मामले दर्ज हैं।

जानकारी मिल रही है कि बेऊर जेल में बंद कुख्यात विवेक कुमार का बिहटा कांड संख्या 56/20 मामले में दानापुर व्यवहार न्यायालय में पेशी थी। दोपहर को भारी बारिश होने की वजह से करीब 45 कैदियों को कोर्ट के हाजत में रखा गया था। कोर्ट हाजत के पिछली दीवार कमजोर व जर्जर होने का फायदा उठाते हुए कुख्यात विवेक ने पहले से छुपा कर रखे हुए एक रड से दीवार की कुछ ईंटे तोड़ कर फरार हो गया।

हाजत से फरार कैदी की पहचान दानापुर कम्पनीबाग के रहने वाले सेठ राय का पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है। ख्यात पर हत्या, लूट व रंगदारी के दर्जनों मामले पटना के विभिन्न थानों में दर्ज है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार, एएसपी अभिनव धीमन मामले की छानबीन में जुट गये।

वहीँ सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित विवेक कुमार के ऊपर दर्जनों हत्या, लूट, रंगदारी के संगीन आरोप है। आरोपित के ऊपर कोर्ट हाजत से फरार होने का एक और मामला दर्ज किया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Copy