गुरुवार को सहरसा में समाधान यात्रा : सरकारी योजनाओं की धरातल पर समीक्षा करेंगे CM नीतीश, तैयारी पूरी

Edited By:  |
Reported By:
guruwar ko saharsa me samadhan yatraa guruwar ko saharsa me samadhan yatraa

सहरसा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर चल रहे हैं। वह विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। वहां पर पहुंच सीधे लोगों से संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में 2 फरवरी को समाधान यात्रा सहरसा पहुंचेगी। इससे पहले सहरसा में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गई है।

मुख्यमंत्री के स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड की टीम भी कार्यक्रम स्थल पहुंच चुकी है और स्थानीय अधिकारियों के साथ योजना कार्य का निरीक्षण करने में जुटे हैं। गौरतलब है कि 2 फरवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत सहरसा आएंगे जहां कहरा प्रखंड अंतर्गत बल्हापट्टी पंचायत के गढ़िया गांव में विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही कई योजनाओं का उद्घाटन भी होना है।

इस दौरान स्थानीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और जीविका दीदियों को संबोधित भी करेंगे इसके अलावा जिले में एक बड़ी सौगात के रूप में मॉडल अस्पताल का उद्घाटन होना है। इसे लेकर तमाम कार्य को लेकर जो तैयारियां चल रही थी वो पूरी हो चुकी है। वहीं जिलाधिकारी आनन्द शर्मा एसपी लिपि सिंह कार्यक्रम स्थल पहुंच कर का जायजा लिया।


Copy