PATNA : 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द कराने लिए गुरु रहमान ने बड़ा कदम उठाया है। गुरु रहमान ने राष्ट्रपति, PM मोदी, CM नीतीश, बिहार के राज्यपाल और BPSC अध्यक्ष के साथ-साथ सचिव को खून से चिठ्ठी लिखी है।

गुरु रहमान ने खून से लिखी चिट्ठी, BPSC री-एग्जाम कराने की फिर बड़ी मांग, कहा : नहीं मांगूंगा माफी, छात्रों के लिए गर्दन कटाने को भी हूं तैयार

गुरु रहमान ने खून से लिखी चिट्ठी

गुरु रहमान ने खून से चिठ्ठी लिखकर मांग की है कि 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द किया जाए और दोबारा एग्जाम का आयोजन किया जाए। गुरु रहमान ने अपनी कलाई काट कर ये चिठ्ठी लिखी है। गौरतलब है कि बीते 34 दिनों से गुरु रहमान BPSC अभ्यर्थियों के साथ धरना पर बैठे हैं। छात्रों की मांग है कि BPSC परीक्षा को फिर से ली जाए।

गुरु रहमान ने खून से लिखी चिट्ठी, BPSC री-एग्जाम कराने की फिर बड़ी मांग, कहा : नहीं मांगूंगा माफी, छात्रों के लिए गर्दन कटाने को भी हूं तैयार

कहा : नहीं मांगूंगा माफी

खून से लेटर लिखने के बाद गुरु रहमान ने स्पष्ट कहा है कि 'जरूरत पड़ी तो अपनी गर्दन भी काट दूंगा।' कुछ दिन पहले BPSC की ओर से मिले नोटिस पर कहा कि 'मुझे मर जाना कबूल है लेकिन मैं BPSC से माफी कभी नहीं मांगूंगा। मुझे जेल भेजना है तो भेज दें लेकिन मैं बच्चों के हित के लिए मरने तक के लिए तैयार हूं। मैं तो री-एग्जाम की मांग कर रहा हूं और मरते दम तक इसकी मांग जारी रहेगी।'