पूर्व विधायक पूनम पासवान का भव्य स्वागत : झारखंड चुनाव में स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाए जाने के बाद पहुंची कटिहार

Edited By:  |
Reported By:
 Grand welcome for former MLA Poonam Paswan  Grand welcome for former MLA Poonam Paswan

KATIHAR :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य बनाए जाने के बाद पहली बार पटना से कटिहार पहुंची पूर्व विधायक पूनम पासवान का रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत किया।

स्वागत से अभिभूत हुईं पूर्व विधायक

कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत पूर्व विधायक पूनम पासवान ने कहा कि स्वागत से भाव विभोर हूं। मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके लिए सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कोढ़ा और कटिहार के कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करती हूं।

स्वागत करने वालों में महिलाओं की संख्या बड़ी तादाद में थी। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि पूनम पासवान जमीन से जुड़ी नेता हैं और इनके मनोनयन से महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ा है। प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय ने कहा कि पूर्व विधायक पूनम पासवान के मनोनयन से जिला कांग्रेस का मान सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर बढा है। इसके लिए कांग्रेस नेतृत्व को बधाई देते हैं।

इस अवसर पर प्रदेश डेलीगेट कुमारी मीना, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय, कोढा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत यादव, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मशरुर आलम, सौरभ कुमार, राकेश यादव, माधव पाण्डेय, जयप्रकाश यादव, मुख्तार आलम, अरविंद कुमार, मोहम्मद जानू, मुरारी कुमार दास, रीता कुमारी, अमर लता, कुमारी चंदा, कुमारी उर्मि देवी, चंदा देवी, कविता देवी, पुतुल देवी, कल्पना देवी, सुमित्रा देवी, प्रमिला देवी, सुगिया देवी, कमली देवी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।