Gopalganj:-गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने दवा व्यवसायी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी.घटना थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला की है.घटना के अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए.

गोपालगंज में दवा दुकान बंद कर वापस लौट रहे दो भाइयों पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ कर दी फायरिंग..

मृतक व्यवसायी का नाम इमरान अली है. जो थावे थाना क्षेत्र के चितु टोला निवासी मेहंदी हसन का 25 वर्षीय पुत्र था. हत्या की कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.बताया जाता है कि इमरान अली और अमरूद्दीन आलम दोनों बीती रात थावे स्टेशन रोड स्थित हाजी मेडिकल दवा दुकान को बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे.रास्ते में बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक किया और विदेशी टोला के पास दवा व्यवसायी इमरान अली को गोली मार दी. जिससे मौके पर ही दवा व्यवसायी ने दम तोड़ दिया.

गोपालगंज में दवा दुकान बंद कर वापस लौट रहे दो भाइयों पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ कर दी फायरिंग..

घटना के चश्मदीद अमरूद्दीन आलम ने बताया कि अपराधी बाइक से थे. जब लोगों ने उनका पीछा शुरू किया तो हवाई फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद बाइक सवार अपराधियों का पीछा कर रहा है लोग जान बचाते हुए वापस लौट आए.हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है.

सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.हालांकि अब तक किसी भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.